लग्जरी गाड़ियों का काफिला छोड़ मिनी बस चलते दिखे बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे करण, इसमें अंदर कौन-कौन बैठा था?

अंचल श्रीवास्तव

16 May 2026 (अपडेटेड: 16 May 2026, 05:50 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह का एक अलग अंदाज देखने को मिला है. आमतौर पर लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ चलने वाले सांसद अब मिनी बस चलाते दिखाई दिए.

Karan Bhushan Singh, Kaiserganj MP, Gonda News, BJP MP, Brij Bhushan Singh, Mini Bus Journey, Narendra Modi Appeal, Uttar Pradesh Politics

कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह का एक अलग अंदाज देखने को मिला है. आमतौर पर लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ चलने वाले सांसद अब मिनी बस चलाते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर जनप्रतिनिधियों पर भी देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में सांसद करण भूषण सिंह का नाम भी जुड़ गया है.
 

यह भी पढ़ें...

खुद मिनी बस चलाकर पहुंचे कार्यक्रम में

जानकारी के मुताबिक, कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह अपने क्षेत्र के एक गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में खुद मिनी बस चलाकर पहुंचे. इस मिनी बस में उनके सुरक्षा कर्मी और सहयोगी भी मौजूद थे. उन्हें इस तरह बिना लंबे काफिले के देखकर लोग हैरान रह गए. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले करण भूषण सिंह लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ चलते थे, लेकिन अब उनका यह नया अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है.

पीएम मोदी की अपील का बताया असर

बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह के बेटे और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने फोन पर बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर देशहित में ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह बिना ज्यादा लाव-लश्कर के मिनी बस से सफर कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि देशहित में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग करें और डीजल-पेट्रोल की बचत करें.

हर तरफ हो रही चर्चा

सांसद करण भूषण सिंह के इस कदम की अब क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. लोग उनके इस नए तरीके को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फिलहाल मिनी बस से उनका सफर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.