आखिरी बार जब पति प्रतीक यादव को निहार रही थीं अपर्णा तब पीछे खड़ीं डिंपल के नहीं रुक रहे थे आंसू

यूपी तक

15 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने के दौरान परिवार का दुख साफ दिखाई दिया. अंतिम दर्शन के समय एक ऐसा पल सामने आया जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

Prateek Yadav, Aparna Yadav, Dimple Yadav, Mulayam Singh Yadav, funeral ceremony, viral photos, Samajwadi family, Lucknow news

प्रतीक यादव को अंतिम विदाई का दृश्य

Google CTA

UP News: प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने के दौरान परिवार का दुख साफ दिखाई दिया. अंतिम दर्शन के समय एक ऐसा पल सामने आया जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. उनकी पत्नी अपर्णा यादव अपने पति को आखिरी बार देखती रहीं, जबकि पीछे खड़ीं डिंपल यादव अपने आंसू नहीं रोक सकीं.

यह भी पढ़ें...

डिंपल यादव भावुक दिखीं

घर में हर तरफ दुख और मायूसी का माहौल था. परिवार के सभी सदस्य नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दे रहे थे. इसी दौरान अपर्णा यादव बेहद शांत होकर पति के पार्थिव शरीर के पास बैठी नजर आईं. उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ दिखाई दे रहा था. वह लगातार अपने पति को देख रही थीं मानो आखिरी बार उन्हें अपने दिल में बसा लेना चाहती हों. वहीं पीछे खड़ी डिंपल यादव भी इस दुख भरे माहौल में खुद को संभाल नहीं सकीं. उनकी आंखों से लगातार आंसू बहते रहे. परिवार के बाकी सदस्य भी काफी दुखी नजर आए. कमरे में मौजूद हर व्यक्ति गम में डूबा दिखाई दे रहा था.

इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग परिवार के इस दुख को महसूस करते हुए संवेदनाएं जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग अपर्णा यादव और डिंपल यादव के दर्द को देखकर भावुक बातें लिख रहे हैं.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया. लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) श्मशान घाट पर पूरे राजनैतिक और पारिवारिक माहौल के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई. जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने और ऑक्सीजन की कमी से दिल पर दबाव बढ़ने को मौत की वजह बताया गया है.