पति प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित करते समय टूट गईं अपर्णा, फफक-फफक कर लगीं रोने, बेटियों की तस्वीर कलेजा चीर देंगी!

Prateek Yadav Ashes Immersed Haridwar: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा नदी में विसर्जित कर दी गईं. इस दौरान प्रतीक याादव की पत्नी अपर्णा और उनकी दोनों बेटियां इमोशनल दिखीं.

Prateek Yadav Ashes Immersed Haridwar

Prateek Yadav Ashes Immersed Haridwar: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं. प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद पूरा परिवार उनकी अस्थियों को लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचा जहां वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ उनकी दोनों मासूम बेटियां भी मौजूद रहीं. प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें अपर्णा और उनकी बेटियां इमोशनल नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें...

सांसद आदित्य यादव ने निभाई जिम्मेदारी

हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन की मुख्य रस्म शिवपाल यादव के बेटे और नवनिर्वाचित सांसद आदित्य यादव ने पूरी की. इस इमोशनल पल में अपर्णा यादव के मायके पक्ष के लोगों के साथ-साथ सैफई परिवार से पूर्व सांसद व विधायक तेज प्रताप यादव भी मजबूती से खड़े नजर आए. अस्थि विसर्जन के दौरान प्रतीक यादव की दोनों बेटियां पद्मजा और प्रतीक्षा अपनी मां अपर्णा यादव का हाथ थामे बेहद गुमसुम और उदास दिखीं. पिता को अंतिम विदाई देती इन मासूम बच्चियों को देखकर वहां मौजूद किसी भी शख्स के आंसू नहीं रुके.

13 मई को हुआ था अचानक निधन

गौरतलब है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार 13 मई 2026 को लखनऊ में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया था. बुधवार को अचानक सीने में तकलीफ होने के बाद उनके ड्राइवर और घरेलू स्टाफ उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर भागे थे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. अब प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें उनकी मौत की खौफनाक वजह का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक यादव के फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम गया था जिसके कारण अचानक ऑक्सीजन की कमी हो गई और दिल पर दबाव बढ़ने की वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जो उनकी मौत का कारण बना.

14 मई को हुआ था अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन से पहले इससे पहले गुरुवार (14 मई) को लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर प्रतीक यादव का पूरे राजनीतिक और पारिवारिक माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया था. अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत राजनीति जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे. प्रतीक यादव राजनीति की चकाचौंध से दूर एक सफल बिजनेसमैन और फिटनेस फ्रीक के तौर पर जाने जाते थे. उनकी इस तरह अचानक महज 38 साल की उम्र में हुई मौत ने पूरे यादव परिवार और उनके प्रशंसकों को एक कभी न भूलने वाला गहरा सदमा दिया है.