पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, अपर्णा के पिता ने दी मुखाग्नि, गमगीन रहा पूरा माहौल

यूपी तक

14 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Prateek Yadav Funeral News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए.

Prateek Yadav

प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार

Google CTA

Prateek Yadav Funeral News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए. गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) श्मशान घाट पर पूरे राजनैतिक और पारिवारिक माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और अंतिम विदाई के समय परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए. प्रतीक यादव को अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी. बता दें अरविंद सिंह बिष्ट मुलायम सिंह यादव के समधी होने के साथ-साथ लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार भी रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी और बीजेपी समेत कई दलों के नेता शामिल हुए. पार्थिव शरीर को ले जाने वाले वाहन को फूलों से सजाया गया था. अंतिम संस्कार स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे.

पूरा यादव परिवार रहा मौजूद

अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी अपर्णा यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे. परिवार के करीबी रिश्तेदार और समर्थक भी अंतिम विदाई देने पहुंचे. पूरे समय माहौल शोक में डूबा रहा.

बुधवार को हुआ था निधन

बता दें कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद ड्राइवर और स्टाफ उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. प्रतीक यादव बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने और ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल पर दबाव बढ़ गया था, जिससे उनकी मौत हुई. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए कुछ सैंपल सुरक्षित रखे हैं.