'प्रतीक यादव को जहर दिया गया..’, समाजवादी पार्टी के इस नेता के बयान से मचा हड़कंप

यूपी तक

14 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Prateek Yadav Death Case: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत की वजह हृदय गति रुकना बताई गई है.

Prateek Yadav Death, Ravidas Mehrotra Statement, SP Leader Claim, Probe Demand

Prateek Yadav

Google CTA

Prateek Yadav Death Case: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत की वजह हृदय गति रुकना बताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़ों की नसों में बड़े पैमाने पर खून का थक्का जमने के कारण हुई थी. हालांकि, इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 'प्रतीक यादव को जहर दिया गया था और पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए.'

यह भी पढ़ें...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने?

जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने के कारण दिल और फेफड़ों ने अचानक काम करना बंद कर दिया था. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए विसरा और अन्य सैंपल सुरक्षित रखे हैं, ताकि मौत के अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा सके.

रविदास मेहरोत्रा ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि प्रतीक यादव की मौत सामान्य नहीं लग रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें जहर दिए जाने की आशंका है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

जांच की मांग हुई तेज

प्रतीक यादव की मौत के बाद लगातार अलग-अलग तरह के सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी कुछ संगठनों ने मामले की स्वतंत्र जांच और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की थी. अब रविदास मेहरोत्रा के बयान के बाद मामले में जांच की मांग और तेज हो सकती है.

(आज तक के इनपुट से)