गम के माहौल में दिखा ताऊ-भतीजी का प्यार, अखिलेश यादव का प्रतीक की बेटी संग VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

यूपी तक

14 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में ताऊ अखिलेश यादव का भतीजी के प्रति प्यार भरा व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

, funeral viral video, uncle niece moment

Akhilesh Yadav

Google CTA

UP News: प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल छू लिया. गम और दुख के माहौल के बीच परिवार के प्यार, अपनापन और स्नेह की एक छोटी सी झलक कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोग एक साथ बैठे हुए थे. हर तरफ मायूसी और शोक का माहौल था. इसी बीच प्रतीक यादव की छोटी बेटी भी परिवार के साथ अपने ताऊ अखिलेश यादव के बगल में बैठी हुई थी. बच्ची के हाथ में एक चॉकलेट थी, लेकिन वह उसे खोल नहीं पा रही थी. वह काफी देर तक उसे खोलने की कोशिश करती रही. आसपास मौजूद सभी लोग अंतिम संस्कार की रस्मों और दुख में डूबे हुए थे. तभी बगल में बैठे अखिलेश यादव की नजर अपनी छोटी भतीजी पर पड़ी. उन्होंने बच्ची को देखा तो तुरंत बड़े स्नेह और अपनापन के साथ उसके हाथ से चॉकलेट ली. फिर बड़े प्यार से चॉकलेट खोलकर बच्ची को वापस थमा दी. 

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह छोटा सा पल वहां मौजूद लोगों को भी काफी खास लगा. परिवार के दुखभरे माहौल में अखिलेश यादव का अपनी भतीजी के प्रति यह स्नेह और देखभाल लोगों को पसंद आ रही है. किसी ने इस पूरे दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग अखिलेश यादव के इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं. लोग इसे एक ऐसे पल के तौर पर देख रहे हैं, जहां गम के माहौल में भी परिवार का साथ और प्यार नजर आया

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए. गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) श्मशान घाट पर पूरे राजनैतिक और पारिवारिक माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और अंतिम विदाई के समय परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए. जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव को अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने और ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल पर दबाव बढ़ गया था, जिससे उनकी मौत हुई. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए कुछ सैंपल भी सुरक्षित रखे हैं.