Varanasi UP College: वाराणसी में इस समय तनाव का माहौल है. यहां शुक्रवार के दिन मशहूर उदय प्रताप सिंह कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को दर्दनाक मौत दी गई. कातिल ने छात्र को 8 गोलियां मारीं. 4 उसके सीने में मारी गई, तो 4 गोलियां कनपटी में दागी गईं. 8 गोलियां लगने के बाद छात्र सूर्य प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया. इस हत्या के बाद से लोग यह जानना छह रहे हैं कि जिस छात्र की हत्या की गई है वो कौन है?
ADVERTISEMENT
कौन हैं मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह?
शुरूआती जानकारी यह मिली है कि मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह की उम्र 23 साल है. वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाला है. फिलहाल वह उदय प्रताप सिंह कॉलेज में बीएससी का छात्र था. सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद से उसके दोस्तों का रो-रो कर बुरा हाल है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक दहाड़-दहाड़ कर रो रहा है और कह रहा है कि 'हमके हमार भाई चाही' (मुझे मेरा भाई चाहिए). वारदात के बाद युवक कई दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है.
कैंपस में है तनाव का माहौल
हत्याकांड की खबर फैलते ही छात्र भड़क उठे. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. छात्रों की भीड़ ने इलाके की दुकानें बंद करवा दी हैं.
पुलिस का क्या है कहना?
मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG (कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने बताया कि यूपी कॉलेज में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था. इसी दौरान उकसावे में आकर दूसरे छात्र ने पिस्टल निकाली और गोली चला दी. पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है और हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं.
ADVERTISEMENT









