UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के उदय प्रताप कॉलेज यानी यूपी कॉलेज के बीएससी छात्र को ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई हैं. इस कांड से हड़कंप मच गया है. मौके पर ही छात्र की मौत हो गई है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पिस्टल फेंककर फरार भी हो गया.
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का नाम सूर्य प्रताप सिंह है. सूर्य प्रताप सिंह को कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में गोली मारी गई है. मृतक छात्र गाजीपुर का रहने वाला है. मृतक छात्र की उम्र 23 साल है. बता दें कि हत्याकांड के बाद छात्र भड़क गए हैं. मौके पर जमकर तोड़फोड़ की जा रही है. छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई है. दुकाने बंद करवाई जा रही हैं. मौके पर जबरदस्त तनाव बना हुआ है. भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद है.
मारी गई 8 गालियां
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र को 8 गोलियां मारी गई हैं. 4 गोलियां उसके सीने में मारी गई हैं तो 4 गोलियां कनपटी में दागी गई हैं. 8 गोलियां लगने के बाद मौके पर ही छात्र की मौत हो गई.
पुलिस छात्र को ट्रामा सेंटर लेकर भी गई. मगर वहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है. इस घटना से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस ने दी ये जानकारी
इस मामले को लेकर DIG(कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने बताया, उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में आज 2 छात्रों के बीच में वाद-विवाद हुआ और उसी के दौरान अचानक उकसावे में दूसरे छात्र द्वारा पिस्टल निकालकर गोली चलाई गई. तहरीर प्राप्त की जा रही है.
ADVERTISEMENT









