UP DA Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी के फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत अतिरिक्त डीए का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. सरकार ने नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत कर दिया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी.
ADVERTISEMENT
मई 2026 के वेतन के साथ होगा भुगतान
सरकार ने निर्देश दिया है कि मई 2026 के नियमित वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा. वहीं जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के बकाये को भविष्य निधि खाते, पीपीएफ या एनएससी के रूप में जमा कराया जाएगा. यह फैसला राज्य के न केवल नियमित कर्मचारियों बल्कि शिक्षकों और पेंशनरों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगा.
एनपीएस और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान
राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी NPS से जुड़े कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं. बकाया राशि का एक हिस्सा कर्मचारियों के टियर-1 पेंशन खाते में जमा कराया जाएगा, जबकि शेष राशि पीपीएफ या एनएससी के रूप में दी जाएगी. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं या अगले छह महीने में रिटायर होने वाले हैं, उन्हें बकाया राशि का पूरा भुगतान नकद किया जाएगा.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)
ADVERTISEMENT









