Barabanki News: बाराबंकी दुर्गापुर में 1.22 करोड़ की लागत से बनी पुलिया, बाढ़ में अब नहीं कटेगा संपर्क मार्ग; क्षेत्र में खुशी का माहौल

Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में ₹1.22 करोड़ की लागत से बनी पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिससे बाढ़ के समय आवागमन की समस्या खत्म होने की उम्मीद है ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया है.

Barabanki News

Newzo

• 03:36 PM • 21 May 2026

follow google news


Barabanki News: रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹1 करोड़ 22 लाख की लागत से कराए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनी इस पुलिया से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वर्षों से इस पुलिया की मांग की जा रही थी और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, बरसात और बाढ़ के समय दुर्गापुर क्षेत्र का संपर्क अन्य गांवों और मुख्य मार्गों से कट जाता था. गांव के लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों तथा मरीजों को सबसे अधिक परेशानियां उठानी पड़ती थीं. ग्रामीणों ने कई बार तहसील, ब्लॉक और जिला स्तर पर शिकायतें कर पुलिया निर्माण की मांग उठाई थी. इसके अलावा स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया था.

लगातार प्रयासों और मांग के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया और ₹1.22 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू कराया गया. विभागीय देखरेख में ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से अब बरसात के दिनों में गांव का संपर्क नहीं कटेगा और लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.

ग्रामीण अवधेश यादव तथा ग्राम प्रधान सुशील यादव ने पुलिया निर्माण कार्य पूरा होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह पुलिया क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और बाढ़ के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

सबसे अंत में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराया गया है.उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया गया है, जिससे बरसात और बाढ़ के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.