Crocodile Attack Gonda: सरयू नदी में मगरमच्छ का कहर, हाथ धोते समय युवक को खींचकर ले गया मगरमच्छ, 8 किमी दूर बरामद हुआ शव

Crocodile Terror Returns: गोंडा में सरयू नदी किनारे हाथ धोते समय मगरमच्छ ने 30 वर्षीय युवक दीपक पर हमला कर उसे नदी में खींच लिया. SDRF टीम ने करीब 24 घंटे बाद शव को घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर बरामद किया. युवक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था.

Crocodile Caught In Gonda

Newzo

• 02:19 PM • 21 May 2026

follow google news

Crocodile Terror Returns:  गोंडा के उमरी बेगमगंज क्षेत्र में सरयू नदी में मगरमच्छ के हमले में 30 वर्षीय दीपक की मौत हो गई, जिनका शव SDRF की टीम ने आज 8 किलोमीटर दूर से बरामद किया. दीपक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे, जहां हाथ धोते समय मगरमच्छ ने हमला कर उन्हें नदी में खींच लिया था.

यह भी पढ़ें...

जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में मगरमच्छ द्वारा खींचे गए 30 वर्षीय दीपक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया. घटना उमरीबेगमगंज डीहा गांव की है, जहां बुधवार को अंतिम संस्कार के दौरान नदी किनारे हाथ धोते समय मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया था.

एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार सुबह से रेस्क्यू अभियान चलाया. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12:20 बजे घटनास्थल से लगभग 8 किलोमीटर दूर ऐली माझा गांव के पास हाईटेंशन लाइन टावर के समीप नदी में दीपक का शव उतराता मिला.

बताया जा रहा है कि दीपक अपनी सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. अंतिम संस्कार स्थल पर खूंटा लगाने के बाद वे नदी में हाथ धोने के लिए बढ़े थे. इसी दौरान सरयू नदी से निकले मगरमच्छ ने उनके सिर को जबड़ों में दबोच लिया और नदी में खींच ले गया. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

मृतक के दादा ससुर ने कहा कि किसी की हिम्मत पानी में कूदकर बचाने की नहीं हुई. वहीं उमरी बेगमगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की पत्नी रेखा वर्मा को जिला आपदा विभाग की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.