Gonda News: थाना छपिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई दो अलग-अलग जानलेवा हमले की घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छपिया पुलिस ने आरोपी विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला और विकास पाण्डेय को उनके घरों से गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT
पुलिस के अनुसार, 16 मई को बनकटवा गांव में युवराज नामक युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. वहीं दूसरी घटना में सुकरौली गांव में भूपेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया. दोनों मामलों में आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है.
थाना छपिया में दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT









