Illegal Gun Show in Baraat: सहारनपुर में बारात में ‘तमंचा शो, DJ पर हथियार लहराते युवकों का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur News: सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में बारात के दौरान युवकों द्वारा अवैध तमंचों के साथ डीजे पर डांस करने का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एसपी देहात ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अवैध हथियार जमा कराने की चेतावनी दी है.

Illegal Gun Show in Baraat Saharanpur

Newzo

• 05:16 PM • 18 May 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के गांव छापर में बारात के दौरान युवकों का अवैध तमंचों के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है, इस मामले पर एसपी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

यह भी पढ़ें...

सहारनपुर: सरसावा थाना क्षेत्र के गांव छापर में एक बारात के दौरान युवकों द्वारा खुलेआम तमंचे लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई युवक डीजे की धुन पर नाचते हुए हाथों में अवैध तमंचे लेकर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है. बताया जा रहा है कि बारात के दौरान कुछ युवकों ने बारी-बारी से तमंचे हाथ में लेकर डांस किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

इस संबंध में एसपी देहात मयंक पाठक ने कहा कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसपी देहात ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ फोटो और वीडियो डालने का गलत ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है. 

उन्होंने युवाओं और उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास अवैध शस्त्र हैं तो उन्हें तत्काल पुलिस के पास जमा करा दें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस द्वारा ऐसे हथियार बरामद किए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.