Saharanpur NEET students reaction: NEET परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने जताई राहत, बोले- मेहनत करने वालों को मिलेगा न्याय

Saharanpur NEET exam news: सहारनपुर में NEET परीक्षा रद्द होने पर छात्रों और शिक्षकों ने राहत जताई है. पेपर लीक के बाद री-NEET के फैसले को मेहनती अभ्यर्थियों के लिए न्याय बताया जा रहा है. छात्रों का मानना है कि निष्पक्ष परीक्षा से ही असली प्रतिभा को सही अवसर और सफलता मिलेगी.

NEET 2026 exam cancelled

Newzo

• 05:35 PM • 12 May 2026

follow google news

Saharanpur NEET exam news: सहारनपुर में NEET-2026 परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद छात्रों और शिक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई. अधिकांश छात्रों ने इसे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के हित में लिया और कहा कि दोबारा परीक्षा होने से ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों को सही मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

एबीसी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. शाहिद अंसारी ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET परीक्षा के लिए छात्रों ने दिन-रात मेहनत की थी, लेकिन पेपर लीक की खबरों ने मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों को निराश कर दिया था. उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा रद्द नहीं होती तो कटऑफ बहुत अधिक चली जाती और वास्तविक मेहनत करने वाले छात्र पीछे रह जाते. 

उन्होंने एनटीए और भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि री-NEET का फैसला सही दिशा में उठाया गया कदम है. डॉ. अंसारी ने कहा कि छात्रों को अपनी मेहनत, गुरुजनों और माता-पिता पर विश्वास रखना चाहिए. जो छात्र पहले मेहनत करके अच्छे अंक ला सकते थे, वे दोबारा भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने माना कि पेपर लीक मामले में कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था में खामियां रही होंगी, जिसकी सच्चाई सीबीआई जांच के बाद सामने आएगी.

वहीं छात्रा यति मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत से तैयारी की थी और अब दोबारा परीक्षा के लिए भी पूरी तैयारी करेंगी. उन्होंने कहा कि “अगर पहले अच्छा कर सकते थे तो अब और बेहतर करेंगे.” यति ने कहा कि री-NEET होने से परीक्षा निष्पक्ष होगी और मेहनती छात्रों को न्याय मिलेगा.

 छात्रों का कहना है कि परीक्षा रद्द होना भले ही एक झटका है, लेकिन इससे प्रतिभाशाली छात्रों को निष्पक्ष अवसर मिलेगा.