Saharanpur News: सहारनपुर में गौकशी की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गौवंश और हथियार बरामद

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में गौकशी की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने पोपलर के खेत में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक जिंदा गौवंश समेत हथियार व रस्सियां बरामद कीं. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

सहारनपुर में गौकशी की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गौवंश और हथियार बरामद

सहारनपुर में गौकशी की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गौवंश और हथियार बरामद

Newzo

• 03:43 PM • 24 Jun 2026

follow google news

Saharanpur Crime News: जनपद में गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जिंदा गौवंश, दो छुरे, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका और तीन प्लास्टिक की रस्सियां बरामद की हैं. जबकि उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और गौकशी रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने ग्राम झीबरहेड़ी और हमीरपुर के बीच स्थित एक पोपलर के खेत में ट्यूबवेल के पास दबिश दी. यहां से नौशाद पुत्र रिजवान निवासी नियामतपुर थाना बेहट, हारून पुत्र जाहिद निवासी चक अवाबाकरपुर नौगांव थाना मिर्जापुर तथा फुरकान पुत्र सुक्कड़ निवासी लामग्रांट थाना भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय जंगलों में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर उनकी गौकशी करते थे. मंगलवार रात भी वे इसी उद्देश्य से जंगल में पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया. गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बिहारीगढ़ में गौवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है.