Saharanpur News: ATS की गिरफ्तारी के बाद सुहैल के घर पसरा मातम, परिजनों का दावा ''चूल्हा तक नहीं जला, मां का रो-रोकर बुरा हाल”

Saharanpur ATS Action: सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल की गिरफ्तारी के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद से घर में चूल्हा तक नहीं जला और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार ने सुहैल को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि जांच एजेंसियां मामले की गहन पड़ताल में जुटी हैं.

ATS की गिरफ्तारी के बाद सुहैल के घर पसरा मातम, परिजनों का दावा “चूल्हा तक नहीं जला, मां का रो-रोकर बुरा हाल”

ATS की गिरफ्तारी के बाद सुहैल के घर पसरा मातम, परिजनों का दावा “चूल्हा तक नहीं जला, मां का रो-रोकर बुरा हाल”

Newzo

• 06:07 PM • 25 Jun 2026

follow google news

 Saharanpur News: अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार में मातम जैसा माहौल है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एटीएस (ATS) इस मामले की जांच कर रही हैं, जबकि परिजन सुहैल को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

परिजनों का कहना है कि जैसे ही उन्हें सुहैल की गिरफ्तारी की जानकारी मिली, तब से घर में चूल्हा तक नहीं जला है. परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं और उसकी बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घर के बाहर रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है, जो परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.

सुहैल के पिता लियाकत ने कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि यदि उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन यदि वह निर्दोष है तो उसे बदनाम नहीं किया जाना चाहिए. परिवार के अनुसार सुहैल मजदूरी और पेंटिंग का काम करता था तथा रोजगार के लिए 6 जून को कर्नाटक गया था. 

सुहैल के भाई मुजम्मिल ने बताया कि उसे मोबाइल चलाने और फोटोग्राफी का शौक था तथा वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करता था. परिवार ने किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि या आतंकी संगठन से उसके संबंध होने के आरोपों को खारिज किया है.

फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं, वहीं परिवार का कहना है कि उन्हें सच्चाई सामने आने और निष्पक्ष जांच का इंतजार है.