Saharanpur News: सहारनपुर में ऑपरेशन दहन से नशा तस्करों में हड़कंप, पुलिस ने गांजा,चरस,स्मैक समेत 168.522 किलो नशीले पदार्थ किए नष्ट

Saharanpur Drug Crackdown: सहारनपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 51 मामलों में जब्त 168.522 किलोग्राम नशीले पदार्थों का न्यायालय के आदेश पर वैज्ञानिक तरीके से विनष्टीकरण कराया. पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और जब्त माल के दुरुपयोग की संभावना खत्म करना है.

सहारनपुर में ऑपरेशन दहन से नशा तस्करों में हड़कंप, पुलिस ने गांजा-चरस-स्मैक समेत 168.522 किलो नशीले पदार्थ किए नष्ट

सहारनपुर में ऑपरेशन दहन से नशा तस्करों में हड़कंप, पुलिस ने गांजा-चरस-स्मैक समेत 168.522 किलो नशीले पदार्थ किए नष्ट

Newzo

• 05:57 PM • 27 Jun 2026

follow google news

Saharanpur News: जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर पुलिस ने "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट से जुड़े 51 मुकदमों में बरामद 168.522 किलोग्राम नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण कराया. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई. 

यह भी पढ़ें...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में  मेरठ स्थित सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की इंसुलेटर भट्टी में सभी जब्त मादक पदार्थों को वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया. पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 2 किलोग्राम गांजा, 5.09 किलोग्राम चरस, 42 ग्राम स्मैक, 160.4 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा 990 ग्राम नशीली गोलियां शामिल हैं. कुल मिलाकर 168.522 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया.

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी देवबंद शैलेंद्र कुमार गौतम, जीआरपी के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी अविनाश गौतम, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी तथा जनपद के सभी थानों के हेड मोहर्रिरों की मौजूदगी में संपन्न हुई. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन दहन का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित जब्त माल का समयबद्ध निस्तारण करना और नशीले पदार्थों के दोबारा अवैध इस्तेमाल की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है. सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा.