पहले रोटी पर लगाया थूक, फिर तंदूर में सेंका! सहारनपुर के होटल का VIDEO देख भड़के लोग

UP News: सहारनपुर में एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकता हुआ दिखाई दे रहा है.

Saharanpur hotel viral video

यूपी तक

• 11:13 AM • 16 May 2026

follow google news

UP News: सहारनपुर में एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें...

सोचिए, कोई व्यक्ति होटल में खाना खाने जाए और उसे परोसी जाने वाली रोटी के साथ ऐसी हरकत की जाए. सहारनपुर से सामने आया यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक रोटी बेलने के बाद उस पर मुंह से कुछ डालता दिखाई देता है, जिसे लोगों ने थूक बताकर शेयर करना शुरू कर दिया. इसके बाद वही रोटी तंदूर में लगाई जाती दिखाई देती है.यह पूरा मामला चिल्काना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. सरसावा रोड स्थित एक होटल में काम करने वाले कर्मचारियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो के सामने आते ही इलाके में लोगों के बीच गुस्सा फैल गया.

वीडियो वायरल होते ही लोगों में नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर यह बात सही है तो यह सिर्फ गंदी हरकत नहीं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है. मामला बढ़ने के बाद रोहित लम्बरदार नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद थाना चिल्काना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की और होटल पर दबिश दी.

होटल से दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस के सामने दो नाम आए, जिनकी पहचान तंजीम और मोहम्मद महबूब के रूप में हुई. तंजीम अम्बहेटा का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि मोहम्मद महबूब मूल रूप से बिहार का निवासी है और फिलहाल चिल्काना में रहकर होटल में काम कर रहा था. पुलिस ने दोनों को होटल से गिरफ्तार कर लिया. मामले में व्योम बिंदल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया. वीडियो के आधार पर तत्काल केस दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

होटल की भी होगी जांच

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. कई लोगों ने होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने होटल का लाइसेंस रद्द करने की भी बात कही है.

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो हाल का है या पुराना. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ऐसी घटना पहली बार हुई या पहले भी ग्राहकों को इसी तरह खाना परोसा गया. मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को भी दे दी गई है ताकि होटल की जांच की जा सके.