Saharanpur News: सहारनपुर में गर्मी से राहत की शुरुआत, सड़कों पर मिस्ट फॉगिंग से कम हुआ तापमान और धूल, नगर निगम की नई पहल

Saharanpur Weather: भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए सहारनपुर नगर निगम ने सड़कों पर मिस्ट फॉगिंग अभियान शुरू किया है. फॉग कैनन मशीनों के जरिए प्रमुख मार्गों पर पानी की महीन फुहारें छोड़ी जा रही हैं, जिससे तापमान और धूल के कणों में कमी आई है.

Saharanpur heat relief

Newzo

15 May 2026 (अपडेटेड: 15 May 2026, 05:43 PM)

follow google news

Saharanpur Weather: सहारनपुर में भीषण गर्मी से राहत और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नगर निगम ने फॉग कैनन व्हीकल से मिस्ट फॉगिंग अभियान शुरू किया है. जिसके तहत दिल्ली रोड, घंटाघर, अंबाला रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर मिस्ट फॉगिंग कराई गई, जिससे तापमान और धूल के कण कम करने में मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें...

 भीषण गर्मी से राहत दिलाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने नई पहल शुरू की है. निगम के उद्यान विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर फॉग कैनन व्हीकल के माध्यम से मिस्ट फॉगिंग (जल की महीन फुहार यानि धुंध की तरह) कराई जा रही है.

नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मिस्ट फॉगिंग से वातावरण का तापमान कम करने में मदद मिलती है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत महसूस होती है. साथ ही, वातावरण में शीतलता बनी रहती है.

उन्होंने यह भी बताया कि मिस्ट फॉगिंग से हवा में मौजूद धूल के कण कम होते हैं, जिससे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचता है. आज दिल्ली रोड, हसनपुर चौक, कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड और देहरादून रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर फॉग कैनन व्हीकल से मिस्ट फॉगिंग कराई गई. नगर निगम के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.