Akanksha Puri Khesari Hug: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल केमिस्ट्री को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद खेसारी का जलवा को-एक्ट्रेसेज के बीच बरकरार है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान खेसारी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद पैपराजी और फैंस भी दंग रह गए. आकांक्षा ने खेसारी को देखते ही सबके सामने गले लगा लिया.
ADVERTISEMENT
कब और कहां मिले खेसारी-आकांक्षा
एक इवेंट के दौरान खेसारी लाल यादव पैपराजी के सामने पोज दे रहे होते थे. तभी वहां आकांक्षा पुरी पहुंचीं और खेसारी को देखते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आकांक्षा दौड़कर आईं और खेसारी से लिपट गईं. दोनों कई सेकेंड्स तक एक दूसरे को गले लगाए रहे. इस दौरान खेसारी के चेहरे पर आकांक्षा को देखकर बड़ी मुस्कान थी और उन्होंने भी गर्मजोशी से अपनी दोस्त का स्वागत किया.
हूटिंग करते रहे लोग
जब यह सब कैमरे के सामने हो रहा था तो आसपास खड़े लोग और पैपराजी हूटिंग करने लगे. माहौल काफी मजेदार हो गया था. लेकिन खेसारी और आकांक्षा जैसे आसपास की दुनिया से बेपरवाह एक-दूसरे में ही खोए रहे. दोनों की इस ट्यूनिंग ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर गॉसिप बाजार को गर्म कर दिया है. गले मिलने के बाद दोनों सितारों ने मीडिया को साथ में कई पोज भी दिए.
जिम से लेकर म्यूजिक वीडियो तक की दोस्ती
खेसारी और आकांक्षा पुरी की दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है. इससे पहले भी दोनों को जिम में एक साथ वर्कआउट करते और बोल्ड फोटोशूट करवाते देखा जा चुका है. अक्सर इनके रिश्ते को लेकर सवाल उठते रहे हैं. लेकिन दोनों हमेशा खुद को एक अच्छा दोस्त बताते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ये जोड़ी कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है और जल्द ही एक फिल्म में भी साथ दिखने वाली है.फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. कोई इसे 'सच्ची दोस्ती' बता रहा है तो कोई खेसारी के चार्म की तारीफ कर रहा है.
ADVERTISEMENT









