स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल! नौकरी के चक्कर में महिला के साथ जो-जो हुआ वो जान हर कोई चौंका

यूपी तक

15 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: भदोही में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां नौकरी का झांसा देकर एक विधवा महिला को कथित तौर पर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई.

Bhadohi spa center, se x trade case, Uttar Pradesh crime, widow harassment, bhadohi spa center case, spa center deh vyapar, naukri ke bahane crime

Bhadohi Spa Center News

Google CTA

UP News: भदोही में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां नौकरी का झांसा देकर एक विधवा महिला को कथित तौर पर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई. आरोप है कि महिला के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले की रहने वाली 25 वर्षीय विधवा महिला को सुजीत कुमार यादव नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था. आरोपी महिला को भदोही के रजपुरा इलाके में स्थित अपने स्पा सेंटर में लेकर आया. रोजगार की तलाश में महिला वहां काम करने लगी और पिछले करीब एक महीने से स्पा सेंटर में मौजूद थी.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद स्पा सेंटर संचालक सुजीत कुमार यादव ने उस पर वहां काम करने वाली दूसरी लड़कियों की तरह देह व्यापार करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब महिला ने इसका विरोध किया और गलत काम करने से मना कर दिया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की. महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.

स्पा सेंटर मालिक पर केस दर्ज

घटना के बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाकर भदोही कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जौनपुर निवासी स्पा सेंटर संचालक सुजीत कुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 352 और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इन धाराओं में आपराधिक धमकी, शांति भंग करने के लिए उकसाना और चोट पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं.

स्पा सेंटर की जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि स्पा सेंटर में काम करने वाली दूसरी लड़कियों से भी जबरन गलत काम कराया जाता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्पा सेंटर की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(आज तक के इनपुट से)