UP Weather Update: यूपी में 16 मई को 60/KM घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं... इन 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

यूपी तक

• 04:52 PM • 15 May 2026

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने 16 मई के लिए प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और आगरा समेत कई जिलों में बारिश और 60km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी लिस्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने 16 मई के लिए सूबे के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना) की आधिकारिक चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज रहेगी, जो झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग की नई लिस्ट के अनुसार, प्रदेश के निम्नलिखित जिलों और उनके आसपास के क्षेत्रों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद,रामपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), चित्रकूट और कौशाम्बी.

तेज हवाओं और बिजली का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी तीव्रता 60 किमी/घंटा तक जा सकती है. इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है, जिसे देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

सावधानी बरतने के निर्देश

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों. तेज हवाओं के चलते कच्ची दीवारों और टीन शेड को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है.