Pawan Singh News : पवन सिंह की वजह से टूट गई मेरी शादी? अनिरुद्धाचार्य महाराज के पास पहुंची महिला की बातें सुन हर कोई चौंका

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार में पहुंची एक महिला ने दावा किया कि सुपरस्टार की निजी जिंदगी का असर उसके वैवाहिक जीवन पर पड़ा है. महिला की आपबीती और महाराज की टिप्पणी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Pawan singh and Anirudhacharya (File Photo)

यूपी तक

• 06:13 PM • 14 May 2026

follow google news

 Pawan Singh News :भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गानों के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रहती है. पत्नी ज्योति सिंह के साथ पिछले 7 साल से कोर्ट में चल रहा उनका तलाक का मामला अब एक नया और हैरान कर देने वाला मोड़ ले चुका है. दरअसल मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार में पहुंची एक महिला ने खुलासा किया है कि पवन सिंह के पारिवारिक विवाद की वजह से उसका खुद का घर टूट गया है. महिला की आपबीती सुनने के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज का पवन सिंह को लेकर दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

'जब तक पवन सिंह ज्योति को घर नहीं लाते, मैं तुम्हें नहीं रखूंगा'

यह हैरान करने वाला मामला तब सामने आया जब अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा के दौरान एक महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया है कि 'जैसे पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह को भगाया है, वैसे मैं भी तुझे भगा रहा हूं. जब पवन सिंह अपनी पत्नी को वापस घर लेकर आएगा, मैं भी उसी दिन तुझे वापस रखूंगा.' महिला ने रोते हुए बताया कि उसके पति का मानना है कि पवन सिंह ने पत्नी को छोड़कर बिल्कुल सही किया और वह अब सुकून की जिंदगी जी रहा है.

महिला की बात सुनकर पहले तो अनिरुद्धाचार्य महाराज हैरान रह गए और उन्होंने पूछा कि यह पवन कौन हैं? जब महिला ने बताया कि वह बिहार के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं तो कथावाचक ने अपने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि पवन चलेगा तो ज्योति बुझ ही जाएगी. इसके बाद उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा कि 'तो भैया पवन कौन हैं सुन लो इनकी बात, आपने अपनी पत्नी को निकाला तो इनके पति ने भी इनको निकाल दिया है.'

तलाक विवाद पर कथावाचक ने ली चुटकी

महिला की व्यथा सुनने के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज ने तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब तो यह हुआ कि पवन सिंह जी समाज को यह मैसेज देना चाहते हैं कि बाकी लोग भी अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़ दें. इसके बाद उन्होंने पीड़ित महिला को एक अनोखी सलाह देते हुए कहा कि 'तुम सीधे पवन सिंह के पास जाओ और उनसे कहो कि भैया, तुम अपनी पत्नी को वापस घर रख लो, तुम्हारे चक्कर में यहां मेरा पति मुझसे रूठ गया है और मेरा घर टूट रहा है.'

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अनिरुद्धाचार्य महाराज और इस महिला के बीच बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह को महाराज जी की बात का सम्मान करते हुए अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद सुलझा लेना चाहिए. वहीं पवन सिंह के फैंस का मानना है कि यह सुपरस्टार की निजी जिंदगी का मामला है और इसका फैसला कोर्ट और वह खुद करेंगे.