UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने 15 मई के लिए सूबे के कई जिलों में भीषण ऊष्ण लहर (लू) चलने की आधिकारिक चेतावनी जारी की है. खासतौर पर दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में पारा सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, निम्नांकित जिलों और उनके आसपास के क्षेत्रों में लू का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा:
बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी.
इन क्षेत्रों में गर्म पछुआ हवाओं के कारण दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
भीषण गर्मी से बचाव की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है. लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने को कहा है. डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में पानी की कमी न होने दें और धूप में निकलने पर सिर और चेहरे को ढंककर रखें.
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
15 मई को जारी इस अलर्ट के बाद भी फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. आने वाले दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT









