UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच राहत की फुहारें गिरने का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आज यानी 14 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों के साथ तेज आंधी और बारिश की गतिविधियों से तापमान में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे तपन से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT
आसानी से नहीं थमेगा आंधी का वेग
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंकों के साथ बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. इस दौरान आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र.
सुरक्षा के लिए अहम सलाह
तेज हवाओं और वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान पक्के मकानों में शरण लें. खेतों में काम कर रहे किसान भाई बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे बिल्कुल न रुकें. आंधी के कारण कच्चे मकानों और टीन शेड को नुकसान पहुंचने की संभावना है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें.
ADVERTISEMENT









