प्रतीक यादव के घर पहुंचे DSP विक्रांत वीर फिर उनके मोबाइल और लैपटॉप को लेकर दी ये जानकारी

UP News: प्रतीक यादव के निधन पर पुलिस का भी बयान सामने आया है. लखनऊ पुलिस में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर प्रतीक यादव के घर पहुंचे थे.

UP News

UP News:  मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का सिर्फ 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति थे. उनके निधन से यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. खुद अखिलेश यादव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे थे और डॉक्टरों से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच अब प्रतीक यादव के निधन पर पुलिस का भी बयान सामने आया है. लखनऊ पुलिस में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर प्रतीक यादव के घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने हमारे सहयोगी आज तक से बात की. 

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने कहा,  पुलिस ने अभी तक प्रतीक यादव का फोन लैपटॉप अपने कब्जे में नहीं लिया है. अगर पोस्टमार्टम में कुछ आता है तो पुलिस प्रक्रिया शुरू करेगी.

लीवर और लंग्स की दिक्कतें थीं प्रतीक को

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स की दिक्कतें थीं. सूत्र बता रहे हैं कि वो कई बार लखनऊ के मेदांता में एडमिट हुए थे. लेकिन कभी बहुत लंबे समय के लिए एडमिट नहीं हुए. तबीयत बिगड़ती थी तो उन्हें एडमिट कराते थे. आराम होने पर एक दो दिन में डिस्चार्ज होकर घर चले जाते थे. 

भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त किए

प्रतीक यादव की मौत के बाद आज बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त किए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बीजेपी की तमाम बैठकें और महिला मोर्चा की ओर से आज पूरे प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है.