प्रतीक यादव की मौत की वजह उनकी डॉक्टर रुचिका शर्मा ने बता दी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर कही ये बात

Prateek Yadav doctor statement: प्रतीक यादव का इलाज कर रही डॉ. रुचिका शर्मा ने उनकी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.

Prateek Yadav doctor statement

कुमार अभिषेक

• 02:23 PM • 14 May 2026

follow google news

Prateek Yadav doctor statement: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्रतीक यादव क मौत पर अभी भी सवाल उठा रहे हैं. कुछ का कहना है कि प्रतीक यादव की मौत बीमारी की वजह से हुई है. हालांकि कुछ लोग उनकी मौत पर संदेह भी जाहिर कर रहे हैं. इस बीच प्रतीक यादव की ट्रीटिंग डॉक्टर रुचिका शर्मा ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. मेदांता अस्पताल में प्रतीक यादव का इलाज कर रहीं डॉ. रुचिका शर्मा ने यूपी Tak से बात करते हुए बताया कि प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज्म नाम की बीमारी से जूझ रहे थे जो आखिरी समय में एक्यूट यानी बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी थी. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि प्रतीक उनके पास कब गए थे. साथ ही उन्होंने प्रतीक यादव के शररी पर दिख रहे चोट के निशान को लेकर भी बात की है. खबर में आगे जानिए रुचिका शर्मा ने प्रतीक यादव की बीमारी को लेकर क्या कुछ बताया है. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पल्मोनरी एम्बोलिज्म बीमारी?

प्रतीक यादव की सेहत पर बात करते हुए डॉ. रुचिका शर्मा ने बताया कि 'प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. इस बीमारी में खून का थक्का रक्त धमनियों में जम जाता है जो धीरे-धीरे आगे बढ़कर हार्ट को पूरी तरीके से ब्लॉक कर देता है. उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को प्रतीक मेरे पास आए थे, तब उनकी स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर थी. वह लगातार ब्लड थिनर दवाओं पर थे. लेकिन अचानक उनकी बीमारी इस कदर बढ़ जाएगी इसका अंदाजा हमें भी नहीं था.'

बाथरूम और किचन में अचानक गिरने की वजह

डॉक्टर ने प्रतीक यादव को लगने वाली चोटों और उनके अचानक गिरने के पीछे की मेडिकल वजह भी साफ की. उन्होंने कहा कि इस बीमारी से जूझने के दौरान मरीज का संतुलन बिगड़ता है और वह अचानक कई बार गिर जाता है जिससे चोटें आती हैं. प्रतीक यादव की चोट लगने की पुरानी हिस्ट्री रही है जिसे मैं भी जानती हूं. 29 अप्रैल को जब वह अस्पताल आए थे तब भी वह बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें चोट लगी थी. इसके अलावा बीते दिन भी वह किचन में गिरे थे, वह भी चोट रही होगी.'

6 साल से चल रहा था इलाज

डॉ. रुचिका शर्मा ने बताया कि वह पिछले 6 सालों से प्रतीक यादव की ट्रीटिंग डॉक्टर हैं. प्रतीक पिछले 2 सालों से इस खास बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा कि 'प्रतीक को उनकी बीमारी की गंभीरता के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी. पिछले कुछ दिनों में यह दिक्कत काफी बढ़ गई थी और उन्हें इसके इलाज के लिए आगे जाने की हिदायत भी दी गई थी.' डॉक्टर ने साफ किया कि जो भी तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए हैं वह उनकी पुरानी बीमारी और मेडिकल हिस्ट्री से पूरी तरीके से मैच कर रहे हैं.