प्रतीक यादव के संघर्ष की ये कहानी आपको झकझोर के रख देगी!

Prateek Yadav death News: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन. जानें उनके पिता का नाम पाने के संघर्ष, रियल स्टेट में हुए धोखे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की असली वजह के बारे में.

Photo: Prateek Yadav

सुषमा पांडेय

• 10:11 AM • 14 May 2026

follow google news

 Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे. उनकी पहचान केवल एक रसूखदार राजनीतिक परिवार के सदस्य के रूप में नहीं थी, बल्कि उनका पूरा जीवन एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसने कदम-कदम पर संघर्ष और मानसिक दबाव का सामना किया. 38 साल की उम्र में उनकी मौत ने कई अनकहे सवालों को जन्म दे दिया है.

यह भी पढ़ें...

पिता का नाम पाने का लंबा संघर्ष

प्रतीक यादव का जन्म 7 जुलाई 1987 को हुआ था. मुलायम सिंह यादव और उनकी मां साधना गुप्ता की प्रेम कहानी भले ही चर्चा में रही हो, लेकिन प्रतीक के लिए एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में बेटे के रूप में आधिकारिक स्वीकार्यता पाना आसान नहीं था.

वर्षों तक गुमनामी में रहने के बाद, 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद अमर सिंह के हस्तक्षेप से इस रिश्ते को पहचान मिली. साल 2007 के चुनावी हलफनामे में पहली बार मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक रूप से साधना गुप्ता को अपनी दूसरी पत्नी और प्रतीक को अपना बेटा स्वीकार किया.

फिटनेस के शौकीन और एडवेंचरस लाइफस्टाइल

अखिलेश यादव जहां राजनीति की बारीकियों को सीख रहे थे, वहीं प्रतीक ने खुद को सियासत से पूरी तरह दूर रखा. वे फिटनेस फ्रीक थे और लखनऊ में एक 'हाई-एंड' जिम चलाते थे. उन्हें करोड़ों की 'लैंबॉर्गिनी ऊरुस' जैसी लग्जरी कारों और एडवेंचर स्पोर्ट्स का बेहद शौक था. अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी वे एक विमान उड़ाते नजर आए थे.

कारोबार में करोड़ों का धोखा और पॉक्सो की धमकी

प्रतीक यादव की मानसिक परेशानी की एक बड़ी वजह उनका रियल स्टेट का काम भी बना. जुलाई 2025 में यह खबर सामने आई कि चिनहट निवासी कृष्णानंद पांडे ने निवेश के नाम पर प्रतीक से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए थे. जब प्रतीक ने अपने पैसों का हिसाब माँगा, तो उन पर फर्जी ऑडियो वायरल कर 'पॉक्सो एक्ट' में फंसाने की धमकी दी गई और 4 करोड़ रुपये की रंगदारी माँगी गई. इस धोखे ने प्रतीक को मानसिक रूप से तोड़ दिया था.

रिश्तों की कड़वाहट और माता-पिता का साया हटना

प्रतीक के जीवन में सबसे बड़ा झटका साल 2022 में लगा, जब पहले मां साधना गुप्ता और फिर तीन महीने बाद पिता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया. इसके बाद पत्नी अपर्णा यादव के बीजेपी जॉइन करने से पारिवारिक रिश्तों में भी खटास आने लगी. जनवरी 2026 में प्रतीक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तलाक लेने की इच्छा भी जताई थी, जिसमें उन्होंने अपर्णा पर घर तोड़ने के आरोप लगाए थे.