Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे और आज उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है. लखनऊ के भैंसा कुंड (बैकुंठ धाम) में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो किसी का भी कलेजा चीर दें. ये तस्वीरें प्रतीक की उन लाडलियों की हैं, जिनके साथ उनका बॉन्ड शब्दों से परे था.
ADVERTISEMENT
बेसुध हुईं नन्ही प्रतिमा और पद्मजा
प्रतीक यादव अक्सर अपनी बेटियों के साथ हंसते-खिलखिलाते पल सोशल मीडिया पर साझा करते थे, लेकिन अब वही बेटियां अपने पापा को बेजान देख बेसुध हैं. जब प्रतीक का शव घर पहुंचा, तो उनकी दोनों बेटियां प्रतिमा (12 वर्ष) और नन्हीं पद्मजा फूट-फूट कर रो पड़ीं. खुद अंदर से टूट चुकीं अपर्णा यादव ने अपनी गुड़िया को संभालने के लिए खुद को मजबूत किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो इन भावुक बेटियों को देख वे भी द्रवित हो उठे. उन्होंने बच्चियों को पुचकारा और सांत्वना दी.
अखिलेश यादव का छलका दर्द
अंतिम दर्शन के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत परिवार के तमाम लोग पहुंचे. एक बड़े भाई के तौर पर अखिलेश यादव जब अपने छोटे भाई की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर रहे थे, तो वे भी अपने आंसू नहीं रोक पाए. बीजेपी और सपा के कई दिग्गज नेताओं ने भी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या है मौत की वजह?
38 वर्षीय प्रतीक यादव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पल्मोनरी थ्रोम्बो एंबुलिज्म बताई गई है.
फेफड़ों की नस में खून का बड़ा थक्का बनने से हार्ट ने काम करना बंद कर दिया. इसकी पुख्ता पुष्टि के लिए हार्ट और विसरा के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं. विसरा को केमिकल जांच के लिए भेजा गया है ताकि जहर या किसी अन्य रसायन की आशंका की पुष्टि की जा सके. रिपोर्ट में शरीर पर कुछ पुराने चोट के निशान और बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला पड़ने का भी जिक्र है.
बैकुंठ धाम में अंतिम विदाई
अपर्णा यादव ने 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:00 बजे बैकुंठ धाम में संपन्न होगा. राजनीति से दूर रहकर रियलस्टेट और फिटनेस का कारोबार करने वाले प्रतीक यादव अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार और रोती-बिलखती मासूम बेटियां छोड़ गए हैं.
ये भी पढ़ें: प्रतीक यादव के निधन के बाद पत्नी अपर्णा यादव ने रात 11:27 बजे किया सोशल मीडिया पोस्ट, भावुक होते हुए ये लिखा
ADVERTISEMENT









