Saharanpur news: सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास के बाहर “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर गरजा विरोध

chittbaragaon police arrest: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने 'महिला जनआक्रोश' धरना देकर विपक्ष को घेरा. 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का विरोध करने पर रोष जताते हुए भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी राजनीति का आरोप लगाया और अधिकारों के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.

Saharanpur BJP Mahila Morcha Protest

Newzo

• 04:48 PM • 15 May 2026

follow google news

chittbaragaon police arrest: सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास के बाहर “महिला जनआक्रोश” धरना देकर विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया. प्रदर्शन में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन और महिलाओं के सम्मान को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई तथा प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई.

यह भी पढ़ें...

 जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास के बाहर “महिला जनआक्रोश” धरना प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि संसद में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करके विपक्ष महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रहा है. भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, लेकिन विपक्ष इसके खिलाफ राजनीति कर रहा है.

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और विपक्ष पर महिलाओं के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया. वहीं भाजपा नेता कुसुम अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष को महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और इस अधिनियम का समर्थन करना चाहिए.

धरने के दौरान “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “महिलाओं का अधिकार सुनिश्चित करो” और “नारी शक्ति का विरोध बंद करो” जैसे नारे लगाए गए. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर इसी तरह राजनीति होती रही तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा. कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे.