Saharanpur Mining Mafia Case: इकबाल उर्फ बाला गैंग पर बड़ा एक्शन, मुकदमा वापस लेने की धमसहारनपुर में खनन माफिया की देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur News: सहारनपुर में खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों पीड़ित पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जमीन कब्जाने व जान से मारने की धमकी दे रहे थे.

Saharanpur News

Newzo

• 05:26 PM • 08 May 2026

follow google news

Saharanpur News: थाना मिर्जापुर पुलिस ने धमकी देने और जमीन कब्जाने के मामले में वांछित खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को मेघराज पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम शफीपुर थाना मिर्जापुर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त इक्लाख, सलमान और अन्य लोग उस पर इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे.

यह भी पढ़ें...

आरोपियों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने, जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी. पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने इक्लाख पुत्र इस्लाम निवासी बादशाहीबाग उर्फ मायापुर रुपपुर थाना मिर्जापुर को दिल्ली-विकासनगर रोड स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी गेट के पास से गिरफ्तार किया, जबकि सलमान पुत्र इरफान निवासी कुन्जा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून को खैरा से मगनपुरा जाने वाले रास्ते पर तिहारे के पास से पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, उपनिरीक्षक सचिन त्यागी, हेड कांस्टेबल अमित राठी और कांस्टेबल राहुल मोतला शामिल रहे.