सहारनपुर: बंगाल में BJP की जीत पर घंटाघर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने झालमुरी खिलाकर मनाई खुशी

BJP victory celebration in Saharanpur: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सहारनपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

Saharanpur News

Newzo

• 05:20 PM • 04 May 2026

follow google news

BJP victory celebration in Saharanpur: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सहारनपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. शहर के घंटाघर चौक पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी, पटाखे फोड़े और खास तौर पर झालमुरी खिलाकर जीत की खुशी साझा की.

यह भी पढ़ें...

इस दौरान सहारनपुर के मेयर अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है और दशकों से चले आ रहे कुशासन, अन्याय और नारी उत्पीड़न के खिलाफ जनता का बड़ा फैसला है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सकारात्मक निर्णय लिया है. यह परिणाम किसी ने सोचा भी नहीं था, लेकिन लोगों ने बदलाव का मन बना लिया था.

मेयर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता का भरोसा इस जीत में साफ दिखाई देता है. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार और उनके सुशासन मॉडल का भी असर देखने को मिला.

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव दौरे के दौरान झालमुरी खाई थी, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यहां भी कार्यकर्ताओं ने झालमुरी खाकर जीत का उत्सव मनाया. घंटाघर पर देर तक नाच-गाना चलता रहा और पूरे क्षेत्र में जीत की खुशी का माहौल बना रहा.

कार्यकर्ताओं ने इसे 'विजय उत्सव' बताते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह बदलाव की शुरुआत है.