Saharanpur Crime News: सहारनपुर में ट्यूबवेल तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

saharanpur crime news today: सहारनपुर पुलिस ने नशा और पैसों के लिए ट्यूबवेल व दुकानों से तार चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में उपकरण और तांबे का तार बरामद किया.

Saharanpur News

Newzo

• 05:40 PM • 30 Apr 2026

follow google news

saharanpur crime news today: सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने अंतर्जनपदीय ट्यूबवेल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25 मीटर सबमर्सिबल केबल, एक वेल्डिंग मशीन, टूल बॉक्स, गिलैंडर मशीन, ड्रिल मशीन, करीब 2.5 किलो तांबे का तार और दो अर्थिंग रॉड बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में ट्यूबवेल, दुकानों और विद्युत उपकेंद्रों से तार व उपकरण चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.  छुटमलपुर निवासी संजय कुमार के खेत से सबमर्सिबल केबल चोरी होने की घटना सामने आई थी. इसके अलावा फरवरी और अप्रैल में भी वेल्डिंग मशीन, ड्रिल और विद्युत उपकेंद्र से अर्थिंग रॉड चोरी के मामले दर्ज हुए थे.  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कस्बा छुटमलपुर में ईदगाह के पीछे से पांचों आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अमजद उर्फ उर्मिला, वंश, नौमान, आकाश उर्फ काशी और रहीश शामिल हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी दोस्त हैं और नशे व पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. चोरी का सामान वे कबाड़ में बेच देते थे. पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है.