ICSE Board Result: बाराबंकी की प्रतिमा वर्मा की 12वीं की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे, ISC बोर्ड में मिले इतने नंबर

Pratima Verma Marksheet: बाराबंकी की प्रतिमा वर्मा ने ISC 12वीं में 98.75% अंक पाकर जिले का मान बढ़ाया है. किसान की बेटी प्रतिमा अब कार्डियोलॉजिस्ट बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं.

Pratima Verma Marksheet

सैयद रेहान मुस्तफा

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 05:30 PM)

follow google news

Pratima Verma Marksheet: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक किसान परिवार की छात्रा प्रतिमा वर्मा ने ISC बोर्ड में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है. श्री साईं इंटर कॉलेज की स्टूडेंट प्रतिमा ने ISC या्नी 12वीं की परीक्षा में 98.75 प्रतिशत स्कोर किया है. यूपी Tak से बात करते हुए प्रतिमा ने अपनी सफलता की सीक्रेट शेयर किया है.  साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वह आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें...

किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स

कंप्यूटर साइंस: 100/100

फिजिक्स: 99

इंग्लिश: 98

केमिस्ट्री: 98

बायोलॉजी: 97

प्रतिमा एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता खेती करते हैं और मां हाउस वाइफ हैं. अपनी सफलता का सीक्रेट शेयर करते हुए प्रतिमा ने बताया कि वह समय के बजाय पढ़ाई की क्वालिटी पर ध्यान देती थीं. वह रोजाना 3 से 4 घंटे फोकस होकर पढ़ती थीं. उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी जिससे उन्हें लक्ष्य पर केंद्रित रहने में मदद मिली.

कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं प्रतिमा

प्रतिमा ने बताया कि वह मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाकर कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) बनना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि बाराबंकी में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने जिले में ही रहकर लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया है.

विद्यालय का गौरव बढ़ाया

श्री साईं इंटर कॉलेज (शुक्लाई) के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जहां इंटरमीडिएट में प्रतिमा (98.75%) और आर्या जायसवाल (97.75%) चमके. वहीं हाईस्कूल में नवीन कुमार (92.6%), संस्तुति (92%) और निहाल (91.8%) ने भी परचम लहराया. विद्यालय के चेयरमैन डी.के. वर्मा ने सभी मेधावियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों के कठिन परिश्रम का फल बताया.