Saharanpur Crime News: देवबंद थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी थाने में लंगड़ाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर ठेकेदार पर हमला बोल दिया था और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार 3 मई 2026 को ग्राम कुलसठ निवासी रजत त्यागी ने थाना देवबंद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पदम, प्रविन्द्र और सोमिन्द्र ने उसके सेल्समैन के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.
तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मई को कासिमपुरा फाटक से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों को थाने लाया गया तो वे लंगड़ाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है.
ADVERTISEMENT









