सहारनपुर में लोक अदालत 2026 की तैयारी तेज, जिला जज ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Saharanpur News: सहारनपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं. इसी क्रम में जिला जज सत्येंद्र कुमार ने प्रचार-प्रसार के लिए एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Saharanpur News

Newzo

• 01:33 PM • 05 May 2026

follow google news

Saharanpur Lok Adalat: सहारनपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं. इसी क्रम में जिला जज सत्येंद्र कुमार ने प्रचार-प्रसार के लिए एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.  यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जनता को लोक अदालत के महत्व और इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देगा.

यह भी पढ़ें...

जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जाएगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कर लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है.

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के प्रचार के लिए चलाया गया यह अभियान लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का निपटारा करा सकें.जिला जज ने यह भी बताया कि इससे पूर्व आयोजित लोक अदालत में करीब 4,57,000 से अधिक मामलों का सफल निस्तारण किया गया था, जो एक बड़ी उपलब्धि रही. 

इस बार प्रशासन का लक्ष्य इससे भी अधिक मामलों का समाधान करना है, ताकि आम जनता को जल्द और सस्ता न्याय मिल सके.प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे बड़ी संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर अपने विवादों का समाधान कराएंगे.