वो दुकान पर दिल दे बैठी थी... फिर 5 साल तक सिपाही बनाता रहा शारीरिक संबंध, असली कहानी तो इसके बाद पता चली

सिद्धार्थ गुप्ता

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Banda Crime News: बांदा में तैनात सिपाही पर महिला ने 5 साल तक शोषण और लाखों की ठगी का आरोप लगाया है. आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए परिवार को खत्म करने की धमकी दी है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Banda Crime News

Banda Crime News

Google CTA

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामल सामने आया है. बांदा जिलें में तैनात रहे एक पुलिस कांस्टेबल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पीड़िता ने ये भीआरोप लगाया हैं कि सिपाही ने उससे झूठ बोलकर लाखों रुपये हड़प लिए हैं. इस मामले के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. एसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और एएसपी को जांच सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें...

प्रेम जाल में फंसाकर किया शोषण

पीड़िता के आरोप अनुसार, साल 2021 में थाना कालिंजर में तैनात रहे एक सिपाही का उसकी दुकान पर आना-जाना था. आरोप है कि सिपाही ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया. इस दौरान दोनों के बीच शारिरिक संबंध भी बनें. इसके साथ ही पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि सिपाही ने घर और गाड़ी खरीदने के बहाने उससे दो लाख रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये के जेवर भी ले लिए. लेकिन उसे आज तक वापस नहीं किए.

ट्रांसफर के बाद बदला सिपाही का रंग

सिपाही का हमीरपुर जिले में ट्रांसफर होने के बाद उसने महिला को बांदा में लाकर रखा. लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी सिपाही ने साफ इनकार कर दिया. पीड़िता का दावा है कि सिपाही अब कह रहा है कि उसने महिला को केवल टाइम पास के लिए अपने साथ रखा था और वह उससे शादी नहीं करेगा. पीड़िता ने एक ऑडियो भी वायरल किया है जिसमें कथित तौर पर सिपाही उसे धमका रहा है. महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर सिपाही ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और उसके पूरे घर को श्मशान बना देने की धमकी दी है.

पुलिस की कार्रवाई

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने बताया कि सिपाही के खिलाफ प्राप्त प्रार्थना पत्र की गंभीरता से जांच की गई है. मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ विधिक और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.