UP Weather Update: यूपी में 6 मई को होगी ताबड़तोड़ बारिश... मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

यूपी तक

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 6 मई के लिए यूपी के बांदा, गोरखपुर, आगरा और प्रयागराज सहित कई जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 6 मई के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में झोंकेदार हवाओं और वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं (40-60 किमी/घंटा)

प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में तेज आंधी और झोंकेदार हवाओं की संभावना सबसे अधिक जताई गई है:

बांदा, चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

तेज हवाओं के साथ-साथ विभाग ने इन जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

सावधानी बरतने की अपील

मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आंधी और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों से दूर रहें. यह अपडेट किसानों और आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ताकि वे समय रहते अपनी सुरक्षा का प्रबंध कर सकें.