मस्जिद के दानपात्र से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 2680 रुपये बरामद

Saharanpur News: सहारनपुर की नकुड़ थाना पुलिस ने जामा मस्जिद के दानपात्र से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी भी बरामद हुई है.

Saharanpur News

Newzo

• 04:01 PM • 06 May 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मस्जिद के दानपात्र से चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 2680 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को मोहम्मद अली खान पुत्र सरफराज खान निवासी मोहल्ला अफगानान, कस्बा नकुड़ ने थाना नकुड़ में तहरीर देकर बताया था कि जामा मस्जिद के दानपात्र से अज्ञात चोर द्वारा करीब 10 से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए गए हैं. इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.

यह भी पढ़ें...

एसएसपी के निर्देश पर थाना नकुड़ पुलिस टीम लगातार मामले के खुलासे में जुटी हुई थी. इसी क्रम में 5 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी वाकिब पुत्र मुर्सलीन निवासी लतीफपुर को नयागांव रोड, सरस्वती विहार के सामने से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली. उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 2680 रुपये बरामद हुए हैं. बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस कार्रवाई में थाना नकुड़ पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.