70 साल की उम्र में चौथी शादी करने वाले सपा नेता हाजी खलील की सामने आई 'दूसरी पत्नी' नाजरीन ने खोल दी पोल, दिखाने लगी ये चीज

मयंक गौड़

06 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Haji Khalil Ghaziabad: सपा नेता हाजी खलील की चौथी शादी के बाद विवाद गहरा गया है. दूसरी पत्नी नाजरीन ने निकाह से इनकार करने पर कागजात दिखाए और संपत्ति विवाद में जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Haji Khalil and Nazreen

Haji Khalil and Nazreen

Google CTA

Haji Khalil Ghaziabad: गाजियाबाद के पूर्व पार्षद और सपा नेता हाजी खलील इन दिनों सुर्खियों में हैं.  नाजरीन उर्फ नाजों नाम की एक महिला ने 70 साल के हाजी खलील पर 20 साल की लड़की संग निकाह करने का आरोप लगाया है. लेकिन हाजी खलील ने दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली नाजरीन से निकाह की बात को ही सिरे से खारिज कर दिया है. ऐसे में अब नाजरीन अपने निकाह से संबंधित कागजात सामने लेकर आ गई है. साथ ही उसने घर के बैनामे के दस्तावेज भी दिखाए जिनमें हाजी खलील ने खुद उन्हें अपनी पत्नी बताया है. 

यह भी पढ़ें...

नाजरीन का आरोप है कि जब हक देने की बारी आई तो अब पति निकाह से ही मुकर रहे हैं. फिलहाल यह मामला अब पुलिस कमिश्नर के दफ्तर तक जा पहुंचा है जहां पत्नी ने पति पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे संगीन आरोप लगाए हैं.

70 साल की उम्र में 20 साल की लड़की संग निकाह

नाजरीन के अनुसार, उनका निकाह 1991 में हुआ था. लेकिन तब उन्हें खलील की पहली शादी और आठ बच्चों के बारे में अंधेरे में रखा गया. नाजरीन के भी खलील से तीन बच्चे हैं. कहानी में मोड़ तब आया जब 2010 में खलील ने तीसरा निकाह किया. लेकिन संतान न होने पर उस पत्नी को तलाक दे दिया. अब 20 साल की यासमीन के साथ चौथे निकाह की खबर मिलते ही दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली नाजरीन उर्फ नाजों ने उनपर कई आरोप लगाए हैं.

खुद के जान का खतरा बता रहीं नाजरीन

नाजरीन का आरोप है कि उन्हें मेहर में जो संपत्ति मिली थी हाजी खलील और उनकी नई पत्नी की नजर अब उस पर है. विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया गया है. पीड़िता ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और अपनी जान को खतरा बताया है.

पहले भी लग चुके हैं ये आरोप

हाजी खलील क्षेत्र के पुराने नेता हैं और दो बार पार्षद रह चुके हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब वे विवादों में हैं. इससे पहले उन पर नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप भी लग चुके हैं. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.