सुहागरात पर मोहम्मद ताजदार ने पत्नी के सामने खोला ऐसा राज, रुबिया खान के उड़ गए होश!

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी इलाके में रहने वाली एक डॉक्टर महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता रुबिया खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया.

Kanpur News

यूपी तक

• 05:01 PM • 08 May 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी इलाके में रहने वाली एक डॉक्टर महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता रुबिया खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और जिससे दो बार गर्भ में पल रहे बच्चों की मौत हो गई. महिला का आरोप है कि उसके पति ने बाद में अपनी प्रेमिका से दूसरा निकाह भी कर लिया. बता दें पीड़िता रुबिया खान के पिता मोहम्मद शकील सेना से रिटायर सूबेदार मेजर हैं वहीं रुबिया पेशे से डॉक्टर हैं. उनका कहना है कि सोशल मीडिया मैरिज साइट के जरिए संभल निवासी मोहम्मद ताजदार आलम से रिश्ता तय हुआ था. 23 मार्च 2022 को दोनों परिवारों की सहमति से संभल के एक गेस्ट हाउस में निकाह हुआ. रुबिया के मुताबिक शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे.

यह भी पढ़ें...

शादी के बाद सामने आई प्रेम संबंध की बात

रुबिया का आरोप है कि निकाह के बाद पहली रात ही पति ने बताया कि उसका पहले से एक महिला से प्रेम संबंध है और उसने दहेज के लालच में शादी की है. महिला के मुताबिक पति ने यह भी कहा कि उसे 25 लाख रुपये चाहिए थे लेकिन सिर्फ 15 लाख रुपये मिले. इसके बाद अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई. पीड़िता का कहना है कि पति और ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे. जब उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी तो दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई लेकिन ससुराल वालों ने कथित तौर पर कहा कि जब तक 10 लाख रुपये नहीं दिए जाएंग तब तक रुबिया को ससुराल में सुख से नहीं रहने दिया जाएगा.

दो बार गर्भ में बच्चों की मौत का आरोप

रुबिया खान ने आरोप लगाया कि शादी के बाद वह दो बार गर्भवती हुईं लेकिन ससुराल वालों ने खाने में दवा मिलाकर दी, जिससे दोनों बार गर्भ में ही बच्चों की मौत हो गई. महिला का कहना है कि उस दौरान उसके शरीर में जहर फैल गया था और अस्पताल में इलाज कराना पड़ा. पीड़िता के मुताबिक तीसरी बार गर्भवती होने पर वह मायके कानपुर आ गईं. यहां एक नर्सिंग होम में उन्होंने बेटी को जन्म दिया. महिला का आरोप है कि बेटी के जन्म की जानकारी देने के बावजूद ससुराल से कोई देखने तक नहीं आया.

पति ने दूसरी शादी करने की बात कबूली

रुबिया का कहना है कि इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके पति ने संभल में अपनी प्रेमिका से दूसरा निकाह कर लिया है. जब उन्होंने इस बारे में पति से सवाल किया तो उसने कथित तौर पर कहा कि शरीयत में चार शादियों की अनुमति है और अगर रुबिया को साथ रहना है तो दूसरी पत्नी के साथ रहना होगा. महिला ने अपने पति के बहनोई शोएब पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत में कहा गया है कि उसने घर में घुसकर छेड़खानी और अश्लील हरकत की थी.

13 धाराओं में केस दर्ज हुआ

रुबिया खान की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश के बाद चकेरी थाने में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ 13 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में एडीसीपी  शिवा सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी.