प्यार का झांसा और फिर नाबालिक से हैवानियत... सहारनपुर की इस खौफनाक वारदात ने सबको दहलाया

राहुल कुमार

10 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है.

सहारनपुर न्यूज

सहारनपुर न्यूज

Google CTA

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की है. पुलिस के अनुसार कुतुबपुर गाँव का रहने वाला राहुल नाम का युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाए हुए था. आरोप है कि उसने किशोरी का यौन शोषण किया. जब मामला परिवार के सामने आया, तो पीड़िता की माँ ने पुलिस में तहरीर दी. पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें...

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने सख्त निर्देश जारी किए थे. थाना सरसावा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की और अंततः उसे उसके घर से ही दबोच लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से इलाके में इस घटना की काफी चर्चा हो रही है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया.