Saharanpur News: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा सहारनपुर

Newzo

• 04:11 PM • 07 Aug 2026

Saharanpur Kanwar Yatra : श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में नगर निगम ने शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया. हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई, जिसके बाद हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. करीब नौ किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए 44 शिविरों में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

 कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा सहारनपुर

कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा सहारनपुर

Google CTA

Saharanpur Kanwar Yatra: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में नगर निगम की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. नगर निगम के सौजन्य से कांवड़ मार्ग पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई. जैसे ही हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा हुई, हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

यह भी पढ़ें...

इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त सीपू गिरी, पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय योग गुरु भारत भूषण सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे.

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नगर निगम ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर निगम श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है.

उन्होंने बताया कि कांवड़ियों के लिए स्वच्छ पेयजल, स्नान, शौचालय, विश्राम, सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र से गुजरने वाले लगभग नौ किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर 44 कांवड़ शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां शिवभक्तों की सेवा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं.

महापौर ने कहा कि सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करना नगर निगम के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने तथा पूरे देश पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की.