पिता के अंतिम संस्कार के बाद श्मशान पहुंचा बेटा, चिता की आग पर पक रहा था मांस, शाहजहांपुर की ये वारदात दिल दहला देगी!

यूपी तक

21 Sep 2026 (अपडेटेड: 21 Sep 2026, 02:54 PM)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में आरोप है कि तीन लोग श्मशान घाट पर बैठकर शराब पी रहे थे और जलती हुई चिता पर बर्तन रखकर मांस पका रहे थे.

Shahjahanpur News

Shahjahanpur News

Google CTA

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में आरोप है कि तीन लोग श्मशान घाट पर बैठकर शराब पी रहे थे और जलती हुई चिता पर बर्तन रखकर मांस पका रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे. पुलिस के मुताबिक दोनों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें...

पिता के अंतिम संस्कार के बाद सामने आया मामला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भावरे के मुताबिक नत्थापुर गांव निवासी वीरपाल के पिता का निधन हुआ था. इसके बाद परिवार और ग्रामीण गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे. अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग घर लौट गए. बताया गया कि रविवार शाम जब वीरपाल दोबारा श्मशान घाट पहुंचा, तो वहां तीन लोगों को देखकर वह हैरान रह गया.

जलती चिता पर बर्तन रखकर पका रहे थे मांस

दीक्षा भावरे के अनुसार वीरपाल ने वहां तीन लोगों को कथित तौर पर उसके पिता की जलती हुई चिता पर एक बर्तन में मांस पकाते देखा. अधिकारी ने बताया 'जब वीरपाल रविवार शाम श्मशान घाट पहुंचा, तो उसने देखा कि तीन लोग कथित तौर पर उसके पिता की जलती हुई चिता पर एक बर्तन में मांस पका रहे थे.' इसके बाद वीरपाल ने पुलिस को सूचना दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरेंद्र को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए.

शराब पीने के बाद किया ऐसा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि तीनों श्मशान घाट पर बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान उन्होंने जलती हुई आग देखी और उस पर मांस पकाने का फैसला किया. फिलहाल पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.