Saharanpur News: सहारनपुर में पप्पू यादव के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष

Newzo

• 12:20 PM • 04 Aug 2026

Saharanpur Bajrang Dal Protest: सहारनपुर में विहिप और बजरंग दल ने सांसद पप्पू यादव के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका. कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए नाराजगी जताई. संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि विरोध लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगा.

सहारनपुर में पप्पू यादव के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष

सहारनपुर में पप्पू यादव के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोषसहारनपुर में पप्पू यादव के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष

Google CTA

Saharanpur Bajrang Dal Protest: हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद पप्पू यादव के विरोध में प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया. इस दौरान पुतले पर चप्पल मारकर भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की.

यह भी पढ़ें...

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के मेरठ प्रांत के प्रांत संयोजक हरीश कौशिक ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले को लेकर किया गया प्रदर्शन सुनियोजित तरीके से सनातन संस्कृति और साधु-संतों की छवि को धूमिल करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं.

हरीश कौशिक ने कहा कि अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में इस तरह का विरोध देखने को नहीं मिलता, लेकिन सनातन परंपरा और संत समाज को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा.

पप्पू यादव के बयान पर जताई आपत्ति

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के कथित बयान और संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सांसद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और पुतला दहन किया. संगठन की ओर से हिंदू समाज से इस मुद्दे पर एकजुट रहने की अपील भी की गई.

एसआईटी जांच का भी किया उल्लेख

हरीश कौशिक ने दुआयगो प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और जांच प्रक्रिया जारी है. उनका कहना था कि किसी मामले की जांच के नाम पर पूरे संत समाज और सनातन संस्कृति को बदनाम करना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहे तो हिंदू समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा. प्रदर्शन के दौरान विहिप और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.