Saharanpur News: मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में BHL टीम को मिला ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’, 135 बार रक्तदान करने वाले मुदस्सिर नदीम का सम्मान

Newzo

• 02:57 PM • 29 Jul 2026

Saharanpur Voluntary Blood Donation News: मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में हेल्पिंग हैंड ब्लड हेल्पलाइन (BHL) टीम को समाज सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. संस्थापक मुदस्सिर नदीम के 135 बार रक्तदान करने की उपलब्धि को समारोह का प्रमुख आकर्षण बताया गया.

मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में BHL टीम को मिला ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’, 135 बार रक्तदान करने वाले मुदस्सिर नदीम का सम्मान

मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में BHL टीम को मिला ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’, 135 बार रक्तदान करने वाले मुदस्सिर नदीम का सम्मान

Google CTA

Saharanpur News: मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में हेल्पिंग हैंड ब्लड हेल्पलाइन (BHL) टीम को समाज सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें...

BHL टीम को यह सम्मान जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने, युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक करने और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया. समारोह में टीम के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुदस्सिर नदीम के योगदान की विशेष सराहना की गई. बताया गया कि उन्होंने अब तक 135 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है. उनके इस कार्य को युवाओं के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय बताया गया.

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित युवा और सामाजिक संगठन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन ऐसे युवाओं और संस्थाओं को सम्मानित कर सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है.

सम्मान मिलने पर उपस्थित अतिथियों ने हेल्पिंग हैंड ब्लड हेल्पलाइन (BHL) टीम को बधाई दी और उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की. फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं एवं सामाजिक संगठनों को सम्मानित करती रहेगी, ताकि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव की भावना को और मजबूत किया जा सके.

इस अवसर पर हाफिज मुदस्सिर नदीम, अफजल खान, मुजाहिद नदीम, साजिद खान, मोहसिन खान, निजाम मलिक, वजाहत अली खान, मोइन रहमान, सुभान खान, हासन समेत विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.