Raebareli News: पांच ज्वेलरी दुकानों में बड़ी चोरी, शटर काटकर लाखों के जेवरात ले गए नकाबपोश बदमाश

Newzo

• 12:16 PM • 04 Aug 2026

Raebareli Crime News: रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है.

 पांच ज्वेलरी दुकानों में बड़ी चोरी, शटर काटकर लाखों के जेवरात ले गए नकाबपोश बदमाश

पांच ज्वेलरी दुकानों में बड़ी चोरी, शटर काटकर लाखों के जेवरात ले गए नकाबपोश बदमाश

Google CTA

Raebareli Crime News: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. बदमाश दुकानों के शटर काटकर अंदर दाखिल हुए और तिजोरियों व शोकेस को खंगालकर करीब दो किलो सोने समेत चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. वारदात के दौरान बदमाशों के हाथों में असलहे भी नजर आए.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

यह भी पढ़ें...

एक साथ पांच दुकानों के शटर काटे

जानकारी के मुताबिक, तकिया चौराहे पर स्थित सर्राफा दुकानों को बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया. देर रात असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक-एक कर पांचों दुकानों के शटर काट दिए. इसके बाद दुकानों के अंदर रखी तिजोरियों और शोकेस को खंगालकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. सुबह दुकानों के शटर टूटे मिलने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.

CCTV फुटेज में हथियार लहराते दिखे बदमाश 

घटना के बाद दुकानदारों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए.  फुटेज में कुछ बदमाश हाथों में असलहे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने की सूचना पर मिल एरिया थाना पुलिस के साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मिल एरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक, पीड़ित दुकानदारों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है. मुकदमा दर्ज कर पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.