Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, कमिश्नर-डीआईजी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण

Newzo

• 04:36 PM • 05 Aug 2026

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: सहारनपुर में श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है. मंडलायुक्त और डीआईजी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यात्रा की निगरानी के लिए 3,000 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है.

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, कमिश्नर-डीआईजी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, कमिश्नर-डीआईजी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण

Google CTA

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. मंडलायुक्त रूपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह ने बुधवार को प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया और कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा,यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली व्यवस्था का भी अवलोकन किया. मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है. साथ ही कांवड़ मार्गों पर निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई वाले डीजे पर रोक लगाई जा रही है. उन्होंने कहा कि 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे को अनुमति नहीं दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग कांवड़ शिविरों में भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच कर रहा है. वहीं स्वास्थ्य, बिजली और अन्य विभागों के अधिकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके.

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है. पूरे मंडल में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के माध्यम से करीब 3,000 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की सहायता से कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन के दूसरे चरण के तहत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है. वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ मार्ग घोषित नहीं किया गया है, इसलिए वहां कांवड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. एक्सप्रेसवे का उपयोग सामान्य यातायात, विशेषकर उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए जारी रहेगा.

पुलिस-प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे सहारनपुर मंडल में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और अधिक मजबूत किया गया है.