Saharanpur News: बड़ी नहर में समाई होंडा सिटी कार, रेस्क्यू के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Newzo

• 11:50 AM • 05 Aug 2026

Saharanpur Rescue Operation: सहारनपुर में हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में डूबी होंडा सिटी कार को पुलिस और फायर सर्विस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कार की तलाशी में कोई व्यक्ति नहीं मिला, जिससे जनहानि की आशंका खत्म हो गई. वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

बड़ी नहर में समाई होंडा सिटी कार, रेस्क्यू के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

बड़ी नहर में समाई होंडा सिटी कार, रेस्क्यू के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Google CTA

Saharanpur Rescue Operation: सहारनपुर पुलिस और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बुधवार सुबह हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में डूबी एक होंडा सिटी कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला, जिससे किसी जनहानि की आशंका समाप्त हो गई.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार सुबह 08:08 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हलालपुर-चिलकाना रोड पर बड़ी नहर में एक कार डूब गई है. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बेहट रोड से एमडीआरवी (मॉडर्न डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल) टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर कर्मियों ने तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया. लाइफ सेफ्टी उपकरणों और एमडीआरवी के विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद होंडा सिटी कार (वाहन संख्या UK12B-2255) को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू के बाद फायर कर्मियों ने वाहन की गहन तलाशी ली, लेकिन उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला. इसके बाद वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद फायर यूनिट वापस फायर स्टेशन लौट गई.

घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए थे. लोगों ने विषम परिस्थितियों में फायर सर्विस और पुलिस टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की. समय रहते किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान से एक संभावित बड़े हादसे की आशंका भी टल गई. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नहरों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें.