Chandauli Mandi Bhav : मुगलसराय बुधवार मंडी भाव, आलू, प्याज और हरी मिर्च के दाम ऊंचे, हरी सब्जियों की कीमतों में स्थिरता

Newzo

• 11:31 AM • 05 Aug 2026

Chandauli Mandi Bhav 5 August 2026:चंदौली की मुगलसराय सब्जी मंडी में बुधवार को आलू, प्याज और हरी मिर्च के दाम ऊंचे बने रहे, जबकि अधिकांश हरी सब्जियों की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली. व्यापारियों के अनुसार मौसम, मांग और आवक के आधार पर रोजाना भाव बदल रहे हैं, हालांकि फिलहाल सब्जियों की उपलब्धता पर्याप्त है.

मुगलसराय बुधवार मंडी भाव, आलू, प्याज और हरी मिर्च के दाम ऊंचे, हरी सब्जियों की कीमतों में स्थिरता

मुगलसराय बुधवार मंडी भाव, आलू, प्याज और हरी मिर्च के दाम ऊंचे, हरी सब्जियों की कीमतों में स्थिरता

Google CTA

Chandauli Mandi Bhav 5 August 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में बुधवार को सब्जियों के दाम में मिश्रित रुख देखने को मिला. कुछ प्रमुख सब्जियों के भाव ऊंचे बने हुए हैं, जबकि कई हरी सब्जियां अभी भी सामान्य कीमत पर उपलब्ध हैं. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही और फुटकर व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की.

यह भी पढ़ें...

आज मंडी में सफेद आलू 100 रुपये प्रति पसेरी तथा लाल आलू 120 रुपये प्रति पसेरी के भाव से बिक रहा है. वहीं प्याज 180 रुपये प्रति पसेरी रहा. हरी मिर्च और शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही हैं, जबकि खेक्सा 100 रुपये प्रति किलो रहा.
अन्य सब्जियों में परवल 80 रुपये प्रति किलो, करेला 60 रुपये प्रति किलो, बैंगन 60 रुपये प्रति किलो, पत्ता गोभी 60 रुपये प्रति किलो, पालक 60 रुपये प्रति किलो, भिंडी 40 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 40 रुपये प्रति किलो, लौकी 40 रुपये प्रति किलो, घोड़ा 40 रुपये प्रति किलो तथा कुंदरू 40 रुपये प्रति किलो के भाव दर्ज किए गए। वहीं फूलगोभी 50 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिक रही है.

सब्जी भाव
सफेद आलू ₹100 प्रति पसेरी
लाल आलू ₹120 प्रति पसेरी
प्याज ₹180 प्रति पसेरी
हरी मिर्च ₹120 प्रति किलो
शिमला मिर्च ₹120 प्रति किलो
खेक्सा ₹100 प्रति किलो
परवल ₹80 प्रति किलो
करेला ₹60 प्रति किलो
बैंगन ₹60 प्रति किलो
पत्ता गोभी ₹60 प्रति किलो
पालक ₹60 प्रति किलो
फूलगोभी ₹50 प्रति पीस
भिंडी ₹40 प्रति किलो
नेनुआ ₹40 प्रति किलो
लौकी ₹40 प्रति किलो
घोड़ा ₹40 प्रति किलो
कुंदरू ₹40 प्रति किलो

सब्जी कारोबारियों का कहना है कि मौसम, आवक और मांग के अनुसार प्रतिदिन मंडी के भाव में बदलाव होता है. जिन सब्जियों की आवक कम है, उनके दाम अपेक्षाकृत अधिक बने हुए हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी सब्जियों के दाम फिलहाल स्थिर हैं.

व्यापारियों का मानना है कि यदि आवक बढ़ती है तो आने वाले दिनों में कुछ सब्जियों के दाम में नरमी देखने को मिल सकती है. फिलहाल मंडी में रोजमर्रा की जरूरत की अधिकांश सब्जियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.